Hindi search engine Raftaar.in

raftaar_search_engine2

खोज Search
रफ़्तार खोज पर जो चाहो, खोजो
इंटरनेट पर खोजने के लिए आप हिन्दी में शब्द लिखें और खोज बटन को दबाएं। रफ़्तार तुरन्त आप के लिए सब से सही सटीक और  ज़रूरी वेबसाइट्स के पते दे देगा। आप इन वेबसाइट्स पर जा कर अपनी जानकारी पा सकते हैं।
रफ़्तार की खूबियाँ
  • रफ़्तार पर आप हिन्दी में की-बोर्ड व माउस दोनों की सहायता से लिख सकते हैं।
  • इंटरनेट की दुनिया में हिन्दी में उपलब्ध सभी तरह की वेबसाइट्स को खोज कर आप को सब से सटीक और सही वेबसाइट तक पहुँचाता है।
  • मिलते-जुलते शब्दों की सूची दे कर आपकी खोज को तेज़ और सफ़ल बनाता हैं।
हिन्दी टाइपिंग टूल Hindi Typing Tool
हिन्दी में टाइप करने के लिये रफ़्तार में दो तरीके हैं-
  • माउस द्वारा- आप अपनी स्क्रीन पर बने अक्षरों का प्रयोग कर सकते हैं। जो अक्षर आप लिखना चाहते हैं उस अक्षर के बटन पर क्लिक करें। मात्रा लगाने के लिए मात्रा पर क्लिक करें। आधा अक्षर लिखने के लिए हलन्त (्) का इस्तेमाल करें।
  • की-बोर्ड द्वारा- अंग्रेज़ी अक्षरों को दबाने पर हिन्दी (देवनागरी) के अक्षर लिखे जा सकते हैं । कौन सा अक्षर दबाने पर क्या नज़र आएगा इसके लिए यहाँ क्लिक करें (सहायता)
    कृपया ध्यान दें की-बोर्ड से आधा अक्षर (यानी अक्षर जिसमें हलन्त जुड़ा है वही जाता है) अक्षर पूरा लिखने के लिए(A) लिखें ।
रफ़्तार फ़िलॉस्फ़ी Raftaar Philosophy
रफ़्तार की फ़िलॉस्फ़ी है हिन्दुस्तान की विभिन्न भाषाओं में इंटरनेट को उपयोगी बनाना। हमारा यह मानना है कि इंटरनेट का लाभ  हिन्दुस्तान को तब मिलेगा जब इंटरनेट पर मौजूद कंटेंट भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।
  • जब आम आदमी इंटरनेट द्वारा अपने लिए दुनिया भर से जानकारी प्राप्त कर सकेगा।
  • जब किसान खुद मंडी से दाम पता कर सकेगा।
  • जब बेरोज़गार अपने लिए दुनिया भर से नौकरी ढूंढ सकेंगे।
  • जब आप मल्लिका सहरावत की नई फोटो ढूंढ कर देख सकेंगे।
  • जब आप मनभावन गीत सुन सकेंगे।
  • जब आप दुनिया भर की खबरें अपनी ही भाषा में पढ़ सकेंगे।
    …………………………………..और अब यह सब कंप्यूटर पर संभव होगा बिना अंग्रेज़ी जाने।

हमारा पहला कदम ‘रफ़्तार खोज’ है । यह एक हिन्दी की सर्च वेबसाइट है।
इसी तरह रफ़्तार अन्य भारतीय भाषाओं में भी यही सुविधा लाएगा। इसके अलावा रफ़्तार कई नई तकनीकों द्वारा इंटरनेट को आप के लिए उपयोगी बनाने का वादा करता है।

2 Responses to “Hindi search engine Raftaar.in”

  1. Mamtesh Says:

    Yes, it is really very hindi search engine. Here we can hindi songs also

    Greate effort by raftaar team
    Best of luck

  2. Nalin Talwar Says:

    Raftaar has improved a lot in the last few months. It is great to see that now you can search images and songs in english too.

    All the best raftaar.

Leave a Reply